
दिवाली नजदीक आते ही जोन दफ्तर से लेकर निगम मुख्यालय में दौड़ने लगी भुगतान की फाइलें
रायपुर. दिवाली नजदीक आते ही नए और पुराने भुगतान की फाइलें अब नगर निगम के जोन कार्यालय से लेकर निगम मुख्यालय में दौड़ने लगी है। ठेकेदारों द्वारा फाइलें सीधे वित्त विभाग या अधिकारियों तक पहुंचाने में निगम के कर्मचारियों की मदद ले रहे हैं।
जिस ठेकेदारों की फाइल किसी विभाग में एक दिन रूक रही हैं, तो ठेकेदार तत्काल विभाग में पहुंच कर अधिकारियों-कर्मचारियों से दिवाली का हवाला देकर भुगतान शीघ्र करने का अनुनय-विनय भी करते दिखने लगे हैं। निगम के अधिकारी दिवाली को देखते हुए ठेकेदारों के पुराने भुगतान को तत्काल करने के निर्देश दे रहे हैं, ताकि ठेकेदार अपने कर्मचारियों को दिवाली में समय पर वेतन दे सकें।
2013 के सफाई कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं
निगम में वर्ष 2013 और 14 के बीच कराए गए सफाई कार्यों के भुगतान की फाइलें अभी तक नहीं खोली है। जानकारी के अनुसार निगम में ठेकेदारों के पुराने देयक जो चार से पांच साल पुराने हैं, करीब दो करोड़ रुपए हैं। इन फाइलों को निगम के अधिकारी देखने तक जहमत नहीं उठा रहे हैं। आज भी ठेकेदार भुगतान के लिए निगम के चक्कर लगा रहे हैं। ठेकेदारों को अधिकारियों के आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।
नगर निगम आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद भुगतान न रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए है। जिन फाइलों में दस्तावेज अधूरे हैं, उनके दस्तावेज ठेकेदार द्वारा जमा करने के बाद ही भुगतान करने को कहा गया है।
Published on:
25 Oct 2018 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
