
Flights Cancelled
Flight Cancel: गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए 19 से 26 जनवरी तक रायपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली दो फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं 4 अन्य फ्लाइटों को रीशेड्यूल कर चलाया जाएगा। यह फ्लाइटें दोपहर 12.45 के बाद ही दिल्ली से देशभर के विभिन्न राज्यों के लिए उडा़न भरेंगी।
ट्रैवल्स एसोसिएशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (टाफी) के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणंतत्र दिवस समारोह को देखते हुए फ्लाइटों का संचालन प्रभावित रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर 19 से 26 जनवरी तक दिल्ली की हवाई सीमा को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक सील कर दिया जाएगा।
इस अवधि में दिल्ली से एक भी फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। इसके चलते देशभर के तमाम एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही फ्लाइटों को रीशेड्यूल कर उड़ान भरने की अनुमति दी गई। बता दें कि स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के बीच रोजाना 6 फ्लाइटों का संचालन होता है। इसमें इंडिगो की चार और एयर इंडिया की दो फ्लाइटें शामिल हैं। उड़ानों पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण 19 से 26 जनवरी तक एयर इंडिया की सुबह 8.20 बजे और 1.45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइटें प्रभावित रहेंगी।
रायपुर और दिल्ली के बीच दो फ्लाइटों के कैंसिल होने के बाद किराए में इजाफा किया गया है। दिल्ली की लिए संचालित होने वाली 4 फ्लाइटों में 19 से 26 के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइटों में किराया 10 से 15 हजार रुपए बताया जा रहा है। प्रतिबंधित अवधि में आगामी सप्ताहभर रायपुर से नियमित रूप से उड़ान भरने वाली रद्द रहेगी। केवल शाम और रात को इंडिगो की तीन और एयर इंडिया एक फ्लाइट का संचालन होगा।
Updated on:
19 Jan 2025 07:39 am
Published on:
19 Jan 2025 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
