
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी नहीं रहे, 74 साल की उम्र में निधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Former Chhattisgarh CM Ajit Jogi) का शुक्रवार दोपहर 3 बजे निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया, वेदना की इस घड़ी में मैं निशब्द हूँ। परम पिता परमेश्वर माननीय अजीत जोगी जी की आत्मा को शांति और हम सबको शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में कल होगा
20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं,अपना पिता खोया है। माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर,ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा, हमसे बहुत दूर चला गया।
बता दें कि 74 वर्षीय अजीत जोगी को 9 मई की दोपहर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस की नली में गंगा इमली का बीज फंस जाने से उनकी सांस रुक गई थी और कॉर्डियक अरेस्ट हुआ था। तब से वे वेंटीलेटर पर थे। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था, डॉक्टरों की टीम दिन-रात से हर संभव प्रयास कर रही थी।
Updated on:
29 May 2020 04:15 pm
Published on:
29 May 2020 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
