रायपुर. छत्तीसगढ़ के राशन दुकानों में हो रहे घोटालों को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा में सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साक्ष्य के रूप में संचनालय की रिपोर्ट दिखाते हुए कांग्रेस सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया, जिसे खाद्य विभाग ने भी स्वीकार किया है। इन घोटालों में चावल, गुड़, शक्कर और नमक के डेटाबेस में गड़बड़ी कर राशन का गबन प्रमाणित हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार पर आराेप लगाया कि केंद्र से मिल रहे चावल को भी गरीबों काे वितरित नहीं किया जा रहा है। जितनी मात्रा में गरीबों को चावल दिया जाना चाहिए उतना नहीं दिया जा रहा है।