रवि भगत की विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन अपनी मेहनत से राजनीति में आगे बढ़े एक आदिवासी युवा को दबाकर, धमकाकर भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि कोई भी अदाणी के लोगों से न ही सवाल पूछेगा और न ही भ्रष्टाचार पर सवाल उठाएगा। उन्होंने आगे लिखा है, हसदेव, तमनार में आदिवासियों को उजाड़ने के बाद अब भाजपा में आदिवासी नेतृत्व को दबाने की राजनीति शुरू हो गई है। आदिवासी को वनवासी कहने वाली भाजपा और आरएसएस का यही मूल चरित्र है, सबको समझना होगा।