5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kendriya Vidyalaya: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय, प्रदेश में अब तक कितने है देखें तस्वीरें

Kendriya Vidyalaya: छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से एक और सौगात मिली है। शुक्रवार की पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को मुहर लगी है।

2 min read
Google source verification
cg news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

cg news

केंद्र सरकार के फैसले पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने खुशी जताई है। बता दें कि शुक्रवार को ही सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से रायपुर वापस लौटे हैं।

cg news

छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से एक और सौगात मिली है। शुक्रवार की पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को मुहर लगी है।

cg news

सीएम साय ने बताया कि नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

cg news

छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है।

cg news

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी गई है। इनमें से चार छत्तीसगढ़ को मिले हैं।