
CG Fraud: लंदन भेजकर काम दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन उसकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक गुजरात के होटल तारासंस में सहायक मैनेजर के रूप में कार्यरत समीर भीलवार मई 2023 में तेलीबांधा इलाके के गौरव गार्डन में काम करने आया था।
इस दौरान गौरव गार्डन के सेफ मैनेजर विवेक सिंह ठाकुर से मुलाकात हुई। विवेक ने उन्हें बताया कि वह लंदन कई बार गया है। वहां काम करने पर काफी पैसा मिलता है। उसने समीर और उसके साथियों को भी लंदन भेजने का झांसा दिया। सभी उसकी बातों में आ गए। इसके बाद उसे वीजा बनाने के लिए अपने सभी पहचान संबंधी दस्तावेज दिए।
विवेक ने समीर के अलावा छतलाल देवांगन, मनोज नाहक, सुमीत मूसान, अंकित रतोड़ी, मनीषा एम संगमा सभी से विदेश भेजने के नाम पर कुल 14 लाख 68 हजार 198 रुपए ले लिए। रकम और सभी दस्तावेज लेने के बाद विवेक फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। बाद में पता चला कि आरोपी का खुद का अब तक वीजा ही नहीं बना है। मामले की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। उसकी गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।
Published on:
14 Apr 2025 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
