
Rewind Reels 2024: इस वर्ष छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि खेल अलंकरण समारोह का दोबारा शुरू होना रहा, जो पिछले पांच वर्षों से बंद था। सरकार बदलते ही एक वर्ष में दो-दो बार खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 4 वर्षों के पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि और अलंकरण देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रोत्साहन राशि भी बांटी गई।
133 पदक विजेता और खेल विभूतिओं का किया गया समान
1 करोड़ 41 लाख 73 हजार रुपए बांटी गई कुल नकद राशि
71 पदक विजेता व विभूतियों को वर्ष 2019-20 के लिए सम्मानित
97 खिलाड़ियों और विभूतियों को 76 लाख रुपए बांटे गए
41 व 56 पदक विजेता व विभूतियों को वर्ष 2021-22 के लिए सम्मानित
20.11.2024: आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुयधारा में लाने का प्रयास 2900 आदिवासी युवा व आत्मसमर्पित नक्सली शामिल 90 दिनों तक ब्लॉक, जिला व संभागस्तर चला आयोजन7 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बने गवाह।
हॉकी बालिका: 40 सीटर, स्थान- सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर तीरंदाजी अकादमी: 40 सीटर, स्थान- खेल संचालनालय के पास तीरंदाजी मैदान रायपुर पर फुटबॉल बालिका: 40 सीटर सितंबर में खुली, स्थान- स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का पहली बार भव्य आयोजन किया। इस टूर्नामेंट के ब्रॉन्ड एबेसडर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना थे। इस क्रिकेट टूर्नामेंट से छत्तीसगढ़ की पहचान देशभर में हुई।
2024: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक बंद
2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की थी, लेकिन इस आयोजन में भ्रष्टाचार के लगे आरोपों की वजह से वर्तमान सरकार ने योजना बंद कर दी। इस आयोजन में पिछली सरकार ने करोड़ों का बजट खर्च किया था।
2024 पदक विजेता खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने की घोषणा के इंतजार में 2024 भी बीतने को है। उत्कृष्ट बनने के बाद खिलाड़ियों के रोजगार का रास्ता खुल जाता, लेकिन पिछले आठ वर्षों से उत्कृष्ट खिलाड़ी की घोषणा नहीं हुई। सरकार बदलने के बाद भी पदक विजेताओं का इंतजार जारी है।
Published on:
26 Dec 2024 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
