
7 गिरफ्तार(photo-patrika)
CG Ganja Smugglers: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में नशे का गोरखधंधा हिस्ट्रीशीटर और पुराने बदमाश ही चला रहे हैं। टिकरापारा इलाके में मर्डर की आरोपी रही युवती और हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक कमल विहार के सेक्टर-5 में दोपहिया सवार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम प्रतीक शर्मा और मोहमद शमीम बताया। उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा बरामद हुआ। गांजा के संबंध में पूछताछ में दोनों ने चूनाभट्ठी गंज निवासी शेख सारूख उर्फ शाहरूख और मुकुट नगर आजाद चौक निवासी पलक नागवानी उर्फ मिस बच्ची से लेने का खुलासा किया।
इसके बाद पुलिस ने शेख सारूख उर्फ शाहरूख और पलक को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 23.014 किलोग्राम गांजा जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
आरोपी युवती पलक पर आजाद चौक इलाके में हत्या करने का आरोप है। राह चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा मादक पदार्थ बेचने के आरोप में वह पहले भी पकड़ी जा चुकी है। हिस्ट्रीशीटर शाहरूख के खिलाफ दर्जन पर अपराध दर्ज हैं।
Updated on:
06 Nov 2025 12:05 pm
Published on:
06 Nov 2025 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
