26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gas Cylinder Scam: गैस माफिया का भंडाफोड़! 984 का सिलेंडर 2700 में, पत्रिका की बातचीत से खुला राज

Illegal LPG Racket Busted: सिलेंडर संकटकाल को अनेक लोगों ने आपदा में अवसर का जरिया बना लिया है। खाद्य विभाग की नाक के नीचे जोर शोर से ब्लैक में गैस सिलेंडर बेचने का धंधा चल रहा है।

3 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

हिमांशु शर्मा

Mar 26, 2026

गैस माफिया का भंडाफोड़! (फोटो सोर्स- पत्रिका)

गैस माफिया का भंडाफोड़! (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Gas Cylinder Scam: सिलेंडर संकटकाल को अनेक लोगों ने आपदा में अवसर का जरिया बना लिया है। खाद्य विभाग की नाक के नीचे जोर शोर से ब्लैक में गैस सिलेंडर बेचने का धंधा चल रहा है। वर्तमान में सिलेंडर का रेट 984 रुपए है, वहीं सिलेंडर माफिया इसे 2700 रुपए तक बेच रहे हैं। यदि आपको खाली सिलेंडर एक्सचेंज करें बिना पूरा सिलेंडर लेना है तो 6200 रुपए की डिमांड कर रहे हैं।

इसकी जानकारी मिलते ही पत्रिका टीम कुशालपुर, संतोषी चौक, जेके कंस्ट्रक्शन के सामने धनीराम बर्तन दुकान तक पहुंची, जहां से सारा खेल खेला जा रहा है। यहां दुकानदार सिलेंडर का ऑर्डर लेकर एक नवीन नाम के व्यक्ति का नंबर देता है (ट्रू-कॉलर में इसका नाम नितेश पंसारी के नाम से आ रहा है)। जिसके बाद उससे सिलेंडर मिलता है।

इस तरह दुकानदार सिलेंडर बेचने की करता है डील

  • रिपोर्टर- भैया सिलेंडर चाहिए था?
  • दुकानदार- कौन सा।
  • रिपोर्टर- एचपी का चाहिए?
  • दुकानदार- 2700 रुपए का पड़ेगा।
  • रिपोर्टर- भैय्या कुछ ज्यादा ही महंगा नहीं है, कम नहीं होगा।
  • दुकानदार- इसलिए तो मैं किसी को बताता नहीं, महंगा है।
  • रिपोर्टर- यदि इंडेन का लेंगे तो कितना पड़ेगा?
  • दुकानदार- इंडेन का अभी आ नहीं रहा है।
  • रिपोर्टर- स्टूडेंट है भैय्या कुछ तो कम कर दो।
  • दुकानदार- मेरा नहीं है, आप टंकी लेकर आओगे, वो उधर से आकर आकर आपको देके जाएगा।
  • रिपोर्टर- फिर भी भैय्या देख लो कम में हो जाए तो?
  • दुकानदार- नहीं हो पाएगा, बेचने वाला नहीं मानेगा। 1250 रुपए में बेच रहे थे, अब इतना महंगा हो गया।
  • रिपोर्टर- मैं आता हूं, तुरंत मिल जाएगा ना सिलेंडर?
  • दुकानदार- मैं खाना खाने जा रहा हूं, एक काम करो, नंबर दे देता हूं, उससे मिल लेना। फिर दुकानदार ने नंबर दिया।
  • रिपोर्टर- नंबर पर बात करने पर शख्स ने रायपुरा चौक, लाखेगर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुलाया। शक ना हो करके स्कूटी में सिलेंडर लेकर पहुंचा शख्स
  • रिपोर्टर- अपने दोस्त कॉल कर खाली सिलेंडर मंगाया।
  • दलाल- पेप्ट स्कूटी में शख्स सिलेंडर लेकर पहुंचा।
  • रिपोर्टर- दोस्त को खाली सिलेंडर लेकर आने में थोड़ा समय, 15 मिनट लगेगा?
  • दलाल- कहां पास है बताओ नंबर दे दो, मैं वहीं जाकर छोड़ देता हूं। सिलेंडर आपको चाहिए कि दोस्त को।
  • रिपोर्टर- खाली सिलेंडर उसके पास है, लेकिन सिलेंडर मेरे को चाहिए।
  • दलाल- ठीक है।
  • रिपोर्टर- मैं आपको पैमेंट अभी दे देता हूं, खाली सिलेंडर बाद में दे दूंगा। जहां पास आप बोलोगे?
  • दलाल- नहीं बनेगा, मेरे को भी सामने वाले को देना पड़ता है।
  • रिपोर्टर- देख लो भैय्या बना लो?
  • दलाल- मैं फंस गया हूं, क्योंकि गोडउन से उठाकर लाया हूं। मेरे पास रहता तो मैं बोलता एक्स्ट्रा पैसे दे दो और ले लो।
  • रिपोर्टर- तो क्या अपन एजेंसी से सिलेंडर लेते है क्या?
  • दलाल- वहां से उठाते है टंकी, खाली टंकी लेकर फिर वापस करते हैं।
  • रिपोर्टर- आप बोलोगे तो एजेंसी से ले लूंगा टंकी?
  • दलाल- हमलोग को ले देकर दे रहे, आपको कहां से देंगे। एक काम करो 3500 रुपए एक्स्ट्रा दो, जब आप खाली टंकी दोगे तो पैसा रिटर्न कर दूंगा।
  • रिपोर्टर- एक काम करो आप जहां बोलोगे मैं आपसे सिलेंडर आकर ले लूंगा, बाद में?
  • दलाल- जरूरी नहीं है उस समय हो, आप कॉल कर लेना।

इस तरह बनी है चैन, कमीशन के अनुसार चलता है खेल

रिपोर्टर से बातचीत के दौरान शख्स ने कॉल कर सामने वाले से कहा कि पहले 1500, 1800, 2000 से अब 2100 रुपए ले रहे हैं। इस तरह रेट बढ़ गया है और सिलेंडर खरीदने वाले को 2700 तक बेचा जा रहा है। इस तरह एक दूसरे से कमीशन का खेल चल रहा है। लेकिन विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं है। खाद्य सचिव, कलेक्टर डॉ. गौरव ङ्क्षसह और अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर ने कहा है कि कालाबाजारी करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।