17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच राहत की खबर: ब्रिटेन-मालद्वीव से लौटे 2 लोगों की जीनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट निगेटिव

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (Coronavirus in Chhattisgarh) के नए स्वरूप (वैरिएंट) ओमिक्रॉन (Omicron) की दहशत के बीच राहत भरी खबर सामने आई है।

2 min read
Google source verification
coronavirus_china.jpg

Chinese Scientists Discussed Weaponising Coronavirus in 2015, Reveal In Documents

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (Coronavirus in Chhattisgarh) के नए स्वरूप (वैरिएंट) ओमिक्रॉन (Omicron) की दहशत के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। विदेश से बिलासपुर लौटे 59 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नए वैरिएंट का पता लगाने के लए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों का सैंपल भुवेनश्वर लैब भेजा था।

कोरोना के नए वैरिएंट सामने आने के बाद सऊदी अरब, आयरलैंड, आस्ट्रेलिया, अमरीका, दुबई समेत 19 से अधिक देशों से 953 लोग छत्तीसगढ़ लौटे हैं, जिसमें सर्वाधिक 464 रायपुर के शामिल हैं। विदेश से लौटे लोगों को 7 दिन क्वांरटाइन में रहने के बाद टेस्ट के लिए सैंपल लिया जा रहा है। 27 नवंबर को महिला यूके (ब्रिटेन) और युवक मालद्वीव से लौटा था, जिनकी जांच के बाद 30 नवंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़ें: ओमिक्रान को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यात्रियों को दिखाना होगा अब वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

रिपोर्ट आने से पहले ही किसी काम से युवक मुंबई तथा महिला दूसरे राज्य चली गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद संपर्क किया। पुलिस कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद दोनों वापस लौटे, जिसके बाद निगरानी में रखा गया। दोनों की जीनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है।

रायपुर में विदेश से लौटे 84 लोगों की तलाश
विदेश से रायपुर लौटे 464 में से 84 लोग लापता हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लापता लोगों की सूचना पुलिस को दे दी है। 315 लोगों का सैंपल लिया गया है, जिसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 161 का होम क्वारंटाइन भी पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें: शरीर की इम्युनिटी को मजबूत और संक्रमण में कमी करते हैं ये गुड बैक्टीरिया, जानिए और भी कई फायदे

रायपुर सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने कहा, विदेश यात्रा करके लौटे लोगों से संपर्क नहीं होने पर पुलिस को सूचना दे दी जाती है। रायपुर में संक्रमण कम जरूर हुआ है लेकिन कोविड गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है।

महामारी नियंत्रण कार्यक्रम के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा, विदेश से लौटे बिलासपुर की महिला और युवक की जीनोम सिक्वेन्सिंग रिपोर्ट निगेटिव आई है। लारवाही बरतने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। गलत नबंर देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।