24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्ती, दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकार हो रहीं युवतियां-महिलाएं, सोशल मीडिया पड़ रहा भारी..

Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: रायपुर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया के जरिए साइबर क्राइम के साथ-साथ महिला संबंधी अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 6 Jan 2025, 10:53 AM IST

patrika raksha kavach abhiyan

Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: छत्तीसगढ़ के रायपुर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया के जरिए साइबर क्राइम के साथ-साथ महिला संबंधी अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। युवतियों व महिलाओं के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसी घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Patrika Raksha Kavach Abhiyan: सोशल मीडिया रिलेटेड क्राइम के बारे में जानें…

Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: दुष्कर्म और ठगी की युवतियां-महिलाएं शिकार

Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: रायपुर में ही हर साल 50 से अधिक युवतियां इस तरह के अपराध की शिकार हो रही हैं। इनमें से ज्यादातर दुष्कर्म की घटनाएं हैं। इसकी वजह सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करना है। दुर्ग की रहने वाली एक और युवती इसी तरह के दुष्कर्म की शिकार हुई है। इससे पहले गंज इलाके की कई युवतियां ऐसे झांसे में आ चुकी है।

तीन माह तक चली दोस्ती

पुलिस के मुताबिक दुर्ग की रहने वाली 30 वर्षीया युवती की मुजगहन निवासी विनय कुमार से फेसबुक के जरिए 29 अप्रैल 2024 में दोस्ती हुई। उनकी दोस्ती 30 जुलाई 2024 तक चली। विनय की आकर्षक प्रोफाइल देखकर युवती ने उससे दोस्ती की थी।

इस बीच युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और उसे मिलने के लिए रायपुर के काठाडीह इलाके में बुलाया। वहां युवती अकेली पहुंची, तो इसका फायदा उठाते हुए उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसकी शिकायत पर मुजगन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

हर साल 50 से ज्यादा मामले

रायपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने और फिर दुष्कर्म के हर साल 50 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। इनमें अधिकांश आरोपी दूसरे राज्य या शहरों के होते हैं। पुलिस अपराध दर्ज करके आरोपियों को अरेस्ट भी करती हैं। इसकी बड़ी वजह युवतियों और महिलाओं का सोशल मीडिया के प्रति जागरूक नहीं होना है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग