
रायपुर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेआर दानी गर्ल्स स्कूल के छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक साथ सुना। पीएम के परीक्षा पर चर्चा प्रोग्राम को सुनने के बाद जेआर दानी गर्ल्स स्कूल की स्टूडेंट्स काफी इंस्पायर हुई और कहा कि वो प्रधानमंत्री की बातों पर अमल करेंगी। परीक्षा के दौरान मेहनत करेंगी और अच्छे अंक लाएंगी।
बतादें कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में स्टूडेंट्स कैसे परीक्षा के दबाव से पार पाएं और कैसे सफल हों, इससे जुड़े तमाम सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स द्वारा पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। बता दें कि पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के स्टूडेंट्स से रूबरू हुए।
(वीडियो राजीव रंजन रैना)