
ठगी : खाते में एक रुपया भी नहीं और कारोबारियों को देता था लाखों रुपए का चेक
Raipur Crime News : राजधानी में एक ऐसा नटवरलाल भी सक्रिय है, जिसके बैंक खाते में एक रुपए भी नहीं रहता, फिर भी लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदता है। भुगतान के लिए चेक देकर फरार हो जाता है। (crime news) दुकानदार चेक लगाता है, तो बाउंस हो जाता है। नटवरलाल ने इस तरह शहर के 6 से ज्यादा कारोबारियों से ठगी की है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक गुरु घासीदास प्लाजा में सुरभि इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से प्रवीण चौधरी की दुकान है। इसमें 13 अप्रैल को अजेश कुशवाहा नाम का व्यक्ति उनके शोरूम में पहुंचा। उसने होम थिएटर, एम्पलीफायर स्क्रीन, स्पीकर आदि खरीदा। पहले तो उसने उधार मांगा। कारोबारी ने मना कर दिया, तो उसने 2 लाख 13 हजार रुपए का चेक दिया। (CG Crime news) कारोबारी ने भरोसा करके चेक लेकर सामान दे दिया। सामान ले जाने के दूसरे ही कारोबारी ने चेक बैंक में लगाया, तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद उसने अजेश को फोन किया, तो वह दूसरा चेक दिया। वह भी बाउंस हो गया। इसके बाद उसने कारोबारी का फोन उठाना ही बंद कर दिया। इसकी शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने अजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
चेक बाउंस होने से पहले हो जाता फरार
अजेश ने प्रवीण की ही तरह कई कारोबारियों को निशाना बनाया है। कारोबारी सुमीत धमेजा, धर्मेन्द्र कुमार देवांगन, सुनील अग्रवाल, सिध्दार्थ मंदानी, पीयूष जैन व अन्य से भी आरोपी ने इसी ढंग से सामान खरीदा और फिर भुगतान नहीं किया। (Raipur police) हर जगह एक ही तरीके से चेक देकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदता था। किसी से 1 लाख किसी से 2 लाख का सामान खरीदने के बाद चेक दे देता था। कारोबारियों ने चेक बैंक में लगाया, तो बाउंस हो गया।
आरोपी ने दुुर्ग के एक कारोबारी को भी इसी तरह ठगा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तात्यापारा चौक के पास सिक्युरिटी एजेंसी चलाता था। इस कारण कारोबारी भरोसा करते थे। सिक्युरिटी एजेंसी बंद है। इसके बाद से आरोपी अपना फोन नंबर भी बंद कर दिया है। आजाद चौक टीआई नीतेश ठाकुर ने बताया कि कई व्यापारियों की शिकायत मिली है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।
Published on:
19 May 2023 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
