1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate in Raipur: शादियों के सीजन में सराफा बाजार हुआ गुलजार, जाने क्या है आज रायपुर में सोने और चांदी के दाम

Gold Rate in Raipur: रायपुर सराफा बाजार में उतार चढ़ाव जारी है. सोने चांदी के दाम घट बढ़ रहे हैं. रायपुर में सोना के दाम बढ़े हैं. चांदी का रेट भी हाई है. सराफा व्यापारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोना चांदी के रेट और बढ़ेंगे.

2 min read
Google source verification
gold

gold

Gold Rate in Raipur: पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी के दाम बढ़ रहे हैं. बाजार खुलने के बाद रायपुर सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम प्रति ग्राम 5495 है. 54950 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 1 किलो चांदी का दाम 74000 रुपये है. 22 कैरेट सोने का दाम 52330 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 5233 रुपये है. 20 कैरेट सोने का दाम 45000 रुपए प्रति दस ग्राम है. रायपुर के सराफा व्यापारी ने बताया "शादी ब्याह के सीजन के कारण सराफा बाजार में रौनक है. इस समय सोना और चांदी के दाम कम है. ऐसे में जेवर खरीदने का यह सही समय है. आने वाले दिनों में सोना और चांदी के कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है.

ऐसे तय होती है सोने की कीमत:
ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है. इसी के आधार पर ज्वेलरी की कीमत भी तय होती है. गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है. गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत x सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है. सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगता है.

येलो गोल्ड की शुद्धता की पहचान:
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं.

मिस्ड कॉल से जानें भाव:
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.Gold and silver price today: गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें. हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जितना आभूषण पर लिखा है. हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियमके तहत होती है.