11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Job: रायपुर में नौकरी का सुनहरा, लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला, 413 पदों पर होगी भर्ती

Chhattisgarh Job: उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Job

रोजगार मेला (Photo AI)

Chhattisgarh Job: रायपुर में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा सोमवार को लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां शामिल होंगी।

इनके द्वारा कक्षा 5वीं से 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा पास आवेदकों के लिए कुल 413 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

निजी कंपनियां होंगी शामिल

इस रोजगार मेले में ESAF Swasraya Multistate Agro Cooperative Society Limited, JD Hardscapes Private Limited, Elxer Communications Private Limited, Parishram Human Resource और ITM Edutech Training Pvt. Ltd. जैसी कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना पंजीयन के उम्मीदवारों को प्रक्रिया में शामिल होने में कठिनाई हो सकती है।

साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

वेतन और पदों की जानकारी उपलब्ध

रिक्त पदों की संख्या, योग्यता, वेतनमान और कार्यस्थल से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर भी जानकारी देख सकते हैं। यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। एक ही स्थान पर कई कंपनियों द्वारा इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया आयोजित होने से युवाओं को रोजगार पाने का बेहतर मंच मिलेगा।

ट्रिपलआईटी में भर्ती के लिए आवेदन 14 तक

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) नवा रायपुर में टेम्प्रेरी फैकल्टी और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। संस्थान के कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेजलीजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इंग्लिश एंड कम्यूनिकेशन और मैनेजमेंट जैसे डिपार्टमेंट में भर्तियां की जाएंगी।

टेम्प्रेरी फैकल्टी के लिए जहां पीएचडी अनिवार्य है। वहीं प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन मांगा गया है। इसमें 14 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। शाॅर्ट लिस्टेड कैडिडेंटस की जानकारी 20 मई को जारी की जाएगी।