
cash stolen
रायपुर. Govt farmers scheme in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के करीब 4.50 लाख भूमिहीन परिवारों को जल्द ही राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना (Rajiv Gandhi Grameen Krishi Mazdoor Nyay Yojana) का लाभ मिलेगा। इस योजना के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने (CM Bhupesh Baghel) सांसद एवं कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया है। योजना के तहत मजदूरों को 4 किस्त में 6 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। पहली किस्त जल्द मिलेगी। इसके बाद अक्षय तृतीय, तीजा और दीपावली में यह राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, किसानों को हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना दे रहे हैं। शहरी क्षेत्र में बहुत सारी योजनाएं चल रही है। वनवासियों के लिए लघु वनोपज की खरीदी और 4 हजार रुपए तेंदूपत्ता वृद्धि की गई है। जो श्रमिक भूमिहीन है। जिनके पास एक डिसमिल जमीन भी नहीं है, उन्हें चिन्हित किया गया है। राहुल गांधी ने कहा था, इनके लिए भी योजना बनाएं।
फरार सांसद कोर्ट में पेश हो जाएं
मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय और अभिषेक सिंह को फरार घोषित किए जाने पर कहा, वे जाएं और कोर्ट में पेश हो जाएं। क्या यह पहली बार हो रहा है? पिछले 15 साल में जब रमन सिंह की सरकार थी, क्या उस समय पुलिस फरारी में चालान पेश नहीं करती थी।
जो वादा किया, उसे पूरा किया
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यहां की जनता से जो वादा हमने किया था, वो हम यहां पूरा कर रहे हैं। उत्तराखंड की समस्याओं को देखते हुए वहां पर घोषणा की गई है। वहां 2500 क्विंटल में धान खरीदने की बात हमने नहीं की। वहां किसानों के ऋण माफी का बात नहीं हो रही है।
Published on:
27 Jan 2022 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
