18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस फल में हैं चमत्कारी औषधीय गुण, जिसके रोजाना सेवन से मिलेगा इन बीमारियों से छुटकारा

आंवला सालभर कई रूपों में बाजारों में मौजूद होता है पर ठंड के वक्त कच्चे आंवले कई प्रकार की बीमारियों में गुणकारी साबित होते हैं

2 min read
Google source verification
gooseberry

इस फल में हैं चमत्कारी औषधीय गुण, जिसके रोजाना सेवन से मिलेगा इन बीमारियों से छुटकारा

रायपुर. ठंड के आते ही आंवले का सीजन भी शुरू हो जाता है। वैसे तो आंवला सालभर कई रूपों में बाजारों में मौजूद होता है। पर ठंड के वक्त कच्चे आंवले कई प्रकार की बीमारियों में गुणकारी साबित होते हैं। ठंड के समय रोज सुबह कच्चे आंवले खाने के बाद पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। आंवले से शुगर, बवासीर, नकसीर और दिल की बीमारी जैसी समस्याओं का इलाज हो सकता है। आंवले में विटामिन सी, विटामिन एबी कॉम्पलेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।

आंवले के फायदे
आंवला विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा आंवला ठंड के वक्त काफी लाभकारी होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है । जिससे शरीर को रोगों से लडऩे की क्षमता मिलती है।

आंवला खाने से लीवर को शक्ति मिलती है और पाचन क्रिया भी तेज होती है। साथ ही आंवले के रस के सेवन से खून भी साफ होता है। आंवले में क्रोमियम पाए जाते हैं जो शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक है।

आंवले का रस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आंखों की रौशनी बढ़ाने में सहायक है, यही नहीं आंवले के रस के सेवन से मोतियाबिंद, कलर ब्लाइंडनेस जैसी बीमारियों के लिए बहुत सहायक है।

आंवला शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपको अपना वजन कम करने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह एक आंवला लेने से भी काफी फायदा होता है और आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

आंवले के सेवन से नहीं होती ये बीमारियां
मधुमेह - डायबिटीज और शुगर जैसी बीमारियों में आंवला फायदेमंद होता है। मधुमेह का मरीज हल्दी के साथ आंवले के सेवन के साथ दवाई का काम करती है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।

हार्ट पेशेंट - आवंला खाने से दिल मजबूत होता है। डॉक्टर के अक्सर ठंड के समय दिल के मरीजों को रोजाना तीन आंवले खाने की सलाह देते हैं। दिल के मरीजों के लिए आंवले का मुरब्बा भी फायदेमंद होता है।

खांसी और बलगम - खांसी होने पर दिन में तीन बार आंवले का मुरब्बा दुध के साथ लेने से आराम मिलता है। अगर खांसी तेज हो तो आंवले को शहद के साथ खाना भी लाभकारी होता है।

आंवला खाने से कई शारीरिक समस्याओं का निवारण होता है। खास कर ठंड के मौसम में आंवले को औषधि के रूप में उपयोग किया है। आंवले का सेवन कई प्रकार से किया जाता है और हर तरह से आंवला लाभकारी होता है।