रायपुर. अगर आप 10वीं पास हैं और सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ने नोटिफिकेशन जारी करके 10वीं पास युवाओं के लिए आरक्षक (कांस्टेबल) पद के लिए नौकरियां निकाली हैं। आईटीबीपी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में आरक्षक (कांस्टेबल) पदों की संख्या 303 है। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2017 या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।