ऐसा होगा रेनकोट
खाकी रंग के इस कपड़े के रेनकोट में पैंट-शर्ट और टोपी के पैटर्न वाला होगा। यह सीलन से मुक्त और भीतर की रबर युक्त कोटिंग वाली होगी। प्रत्येक रेनकोट की कीमत करीब 1000 से 1500 रुपए के बीच होगी। इसे माओवादी मोर्चे और मैदानी इलाकों में तैनात आरक्षक और हवलदारों को वितरित किया जाएगा। बताया जाता है कि पिछले काफी समय से इसकी खरीदी की तैयारी चल रही थी। लेकिन, फंड की कमी के कारण इसे खरीदी पिछले काफी समय से लंबित थी।