
बीजापुर में 29.5 मिमी बारिश
रायपुर . प्रदेश में गुरुवार को ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगों को लगातार गर्मी से राहत मिली है। वहीं बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में तेज बारिश और हवाओं के साथ ओले गिरे। यहां करीब 29.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 20 मार्च तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान में भी करीब 4 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बिलासपुर-सरगुजा संभाग में गुरुवार को अधिकतर जगहों पर दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक हो गई। बिलासपुर में सुबह कुछ देर हल्की बारिश हुई और दिन भर बादल छाए रहे। कोरिया, रायगढ़,जांजगीर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। वहीं दुर्ग संभाग के सभी जिलों में गुरुवार को दिन भर बदली छाई रही। सभी जिलों में सुबह हल्की बारिश भी हुई। दुर्ग जिले में सुबह मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। उसके बाद दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। कबीरधाम जिले में दो दिनों से आसमान पर बादल छाए रहे। गुरुवार की सुबह तो गरज चमक के साथ बल्की बारिश भी हुई।
बीजापुर में छोटे प्याज के आकार के गिरे ओले
बीजापुर में दोपहर एकाएक एक घंटे तक ओला वृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ओलावृष्टि इस कदर हुई कि सडक़ों पर ओले की आधे इंच की परत बिछ गई। जिले में 29.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ ओले गिरने से खेती किसानी से जुड़े लोगों को चिंता सताने लगी है। करीब ढाई बजे अचानक बादल छा गए और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान ओला वृष्टि भी होने लगी। ये ओले मध्यम प्याज के आकार के थे।
आज भी वज्रपात और ओलावृष्टि के आसार
पश्चिम विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान और उसके आसपास मध्य क्षोभ मंडल पर स्थित है। इसके प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और दूसरा उत्तर-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास निम्न क्षोभ मंडल पर स्थित है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। इसके अलावा गरज- चमक के साथ वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
Published on:
17 Mar 2023 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
