4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरेली आज, घर से लेकर गौठान तक मनेगा महोत्सव

- महिला ग्रुप हरित परिधान में पारंपरिक त्योहार धूमधाम से मनाने का बनाया माहौल.

2 min read
Google source verification
हरेली आज, घर से लेकर गौठान तक मनेगा महोत्सव

हरेली आज, घर से लेकर गौठान तक मनेगा महोत्सव

रायपुर . हरेली महोत्सव की रविवार को शहर में धूम रहेगी। छत्तीसगढ़ लोक परंपरा का यह पर्व घरों से लेकर गोठानों तक धूमधाम से मनाने की तैयारियां की गई हैं। पूर्व संध्या पर जहां शहर के अनेक जगहों पर महिलाएं हरित ग्रुप में आयोजन कर हरेली सावन उत्सव का संदेश दिया। हरेली पर्व पर किसान परिवार कृषि औजारों, अपने गाय-बैलों और ग्राम देवता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। जगह-जगह गैंड़ी दौड़ का उत्सव मनाएंगे। वहीं बच्चें की टोलियां नीम की हरी टहनियां लेकर घर-घर दरबाजे पर लगाने निकलेंगी और बख्शीश लेंगी।

इस पर्व पर हरियाली की प्रतीक नीम की पंखुडिय़ों का महत्व काफी बढ़ जाता है। सावन मास में पहले हरेली उत्सव के साथ ही लोक पर्व, तीज-त्योहारों की बहार शुरू होती है। ऐसी मान्यता है कि अषाढ़ अमावस्या तिथि से किसान खेतों की बुआई से निवृत्त हो जाते हैं और उत्सव मनाते हैं। इसलिए हरेली का उत्सव सबसे अधिक आज भी गांवों में मनाया जाता है। घर-घर छत्तीसगढ़ी पकवान चीला, ठेठरी, खुरमी बनती है। फिर पूजा-अर्चना कर सब भोग लगाते हैं। इस दिन नगर निगम ने भी हरेली महोत्सव का कार्यक्रम रखा है।

READ MORE : भाजपा ने तैयार कर रही हेल्थ वॉलिंटियर की फौज, बूथ स्तर तक तीसरी लहर के विरुद्ध होनी है तैनाती

छत्तीसगढ़ी पकवान का लुत्फ उठाया फोटो है
नारी महिला शक्ति पुरानी बस्ती ने पूर्व संध्या पर पटेल स्कूल में माता सरस्वती, शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना कर हरित परिधान में हरेली का संदेश दिया। उत्सव में महिलाओं ने कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, सावन झूला जैसे मनोरंजक खेलकूद का भी आयोजन रखा। प्रतिभागियों का सम्मान किया और छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुफ़्त भी उठाया। मुख्य अतिथि के रूप में निगम सभापति प्रमोद दुबे, शहर कांग्रेस प्रवक्ता बंशी कन्नौजे, पार्षद जितेंद्र अग्रवाल के साथ माधवी यदु, त्रिवेणी पटेल, सतरूपा पटेल, पदमनी पटेल, अंजु पटेल, तारा पटेल, चंद्रप्रभा पटेल, हर्षा गंगा यादव शामिल हुए।

कई जगह मनाया जश्न
शहर के सरयूबांधा तालाब के पास तथा ग्रीन पैराडाइज रेर्सीडेंट सोसायटी विशालनगर में सावन महोत्सव का आयोजन महिलाओं ने खूबसूरती से किया। सावन झूला, पौधरोपण और हरियाली की गीत-संगीत की बहार पर झूमे। संचालन अध्यक्ष पूनम साहू ने किया। उत्सव में दीपा गुलाटी, सरला अग्रवाल, रेखा मंडली, रेणु जालान, पुनीता अग्रवाल, किरण आहूजा सहित अनेक सदस्य शामिल हुईं।

READ MORE : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के इस्तीफे को बताया अफवाह, बाबा ने कहा- कांग्रेस मेरे खून में है 100 जन्म में भी नहीं छोडूंगा