11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hartalika Teej 2024: तीजा पर्व को लेकर मार्केट में रौनक, महिलाएं जमकर कर रहीं खरीदारी, देखें तस्वीरें…

Hartalika Teej 2024: अखंड सुहाग का व्रत तीज को लेकर गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने गंगा स्नान कर विभिन्न प्रकार का व्यंजन बनाया। अपने पति को भोजन करा भोजन ग्रहण किया। आज सुहागिन महिलाओं ने नहाय-खाय का अनुष्ठान पूरा किया।

2 min read
Google source verification

Hartalika Teej 2024: आज हरितालिका तीज बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर मार्केट में गजब की भीड़ देखने को मिली है। महिलाओं को बड़े उत्साह के साथ खरीदारी करते हुए देखा गया।

Hartalika Teej 2024: हालांकि तीज के लिए बाजार दो दिन पहले से ही सज गए थे। महिलाएं खूब खरीदारी कर रहीं हैं। चूड़ियों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन के सामान की भी खरीदारी शुरू हो गई है।

Hartalika Teej 2024: वस्त्र, आभूषण, पूजा, फल व श्रृंगार सामग्री की खरीदारी को लेकर तीज के ​एक दिन पहले गुरुवार को बाजार में भीड़ उमड़ी रही।

Hartalika Teej 2024: खरीदारी के लिए काफी संख्या में महिलाएं बाजार पहुंची थीं। महिलाओं ने साड़ी, पूजन सामग्री, डलिया आदि की जम कर खरीदारी की। खासकर, चुड़ियों की दुकान पर महिलाओं की भीड़ रही।

Hartalika Teej 2024: तीजा पर्व को लेकर मार्केट में रौनक, महिलाएं जमकर कर रहीं खरीदारी, देखें तस्वीरें...

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के दिन महिलाएं नए कपड़ें पहनती है, मेहंदी लगाती हैं, और श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

Hartalika Teej 2024: महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए लिए हरतालिका तीज व्रत करती हैं। हरतालिका तीज व्रत को सभी व्रतों में सबसे बड़ा व्रत भी माना जाता है।