रायपुर. देश के कई राज्यों में बारिश से काफी बुरा हाल है। जिनमें केरल का नाम सबसे ऊपर आता है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश जारी है। लगातार बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदी नाले उफान पर हैं। उधर, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे तक बारिश से किसी भी प्रकार के राहत नहीं मिलने के संकेत दिए हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह कई जिलों में सोमवार को स्कूल बंद रहे।