रायपुर
खमतराई इलाके का हिस्ट्रीशीटर गांजा बेच रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। उसके कब्जे से चार किलो गांजा बरामद हुआ है।
शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस अभियान चला रही है। इसी के तहत खमतराई ओवरब्रिज के पास हिस्ट्रीशीटर उदय जैन को गांजा बेचते पकड़ा गया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा था। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ा। आरोपी हत्या की कोशिश, नारकोटिक, गुंडागर्दी सहित एक दर्जन मामलों में जेल जा चुका है। इसी तरह कोनाल दास उर्फ कल्याणदास को पकड़ा गया। उसके कब्जे से भी गांजा बरामद हुआ है। दोनों के पास से कुल 4 किलो गांजा जब्त किया गया है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।