13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: नए साल से पहले हिस्ट्रीशीटरों को समझाइस, सोशल मीडिया पर भी है पुलिस की नजर

CG News: क्राइम ब्रांच में 50 से ज्यादा आदतन बदमाशों, चाकूबाजों की परेड कराई गई। उन्हें उठक-बैठक कराकर दोबारा अपराध नहीं करने की चेतावनी दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

cg news

CG News: नए साल को देखते हुए शहर के अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को क्राइम ब्रांच में 50 से ज्यादा आदतन बदमाशों, चाकूबाजों की परेड कराई गई। उन्हें उठक-बैठक कराकर दोबारा अपराध नहीं करने की चेतावनी दी गई। सभी अलग-अलग थाना क्षेत्र के बदमाश हैं। अब तक 200 से ज्यादा बदमाशों की परेड कराई जा सकी है।

यह भी पढ़ें: Crime News: रायपुर में महिला हिस्ट्रीशीटरों की खुलेआम गुंडागर्दी, सुपारी लेकर दुकानदार को धमकाया, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर भी नजर

सोशल मीडिया में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपनी आईडी बनाकर हाथ में चाकू-तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो-वीडियो व रील्स बनाकर अपलोड करने वालों को भी चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है।