
CG Accident: खरोरा इलाके में बीती रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ। छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी माजदा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। और 14 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में मारे गए ग्रामीणों के प्रति शोक व्यक्त किया है और घायलों के इलाज के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजा का ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु और 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है. घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मृतकों के नाम
इन गांवों के हैं मरने वाले
बेरला- 3
मोहंदी- 4
चटोद- 3
मनहोरा- 1
गोंदवारा- 1
नगपुरा- 1
Updated on:
12 May 2025 01:28 pm
Published on:
12 May 2025 01:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
