
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा रविवार को हो गई। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव होंगे। (11 अप्रैल ) पहले चरण में एक सीट, (18 अप्रैल) दूसरे चरण में तीन सीट, (23 अप्रैल) तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान होंगे।
अगर पिछले लोकसभा चुनावों पर नजर डालें तो 2014 में हुए आम चुनाव में छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने गढ़ में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया था। मोदी लहर की बदौलत भारतीय जनता पार्टी ने 11 में से 10 सीटों पर कब्जा किया था। जबकि कांग्रेस केवल दुर्ग लोकसभा की सीट जीतने में कामयाब हुई थी।
वहीं भाजपा ने 2009 में हुए लोक चुनाव में भी छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 10 सीटों पर कब्जा किया था, वहीं कांग्रेस ने महज एक सीट पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2004 के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस सिर्फ एक ही सीट जीत पाई थी। हालांकि कुछ दिन ही बाद राजनांदगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने एक और लोकसभा सीट जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
पिछले साल 2018 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर कांग्रेस ने 68 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल कर थी। हालांकि इस जीत के बाद कांग्रेस का मनोबल बढ़ा है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मिली जीत को आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी तरह भुनाएगी।
छत्तीसगढ़ के ये हैं 11 लोकसभा सीट
1- सरगुजा (एसटी)
2- रायगढ़ (एसटी)
3- जांजगीर (एससी)
4- कोरबा
5- बिलासपुर
6- राजनांदगांव
7- दुर्ग
8- रायपुर
9- महासमुंद
10- बस्तर (एसटी)
11- कांकेर (एसटी)
2014 लोकसभा चुनाव में जीते सांसद
| संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचित संसद (2014-2019) | राजनीतिक दल |
| राजनन्दगांव | अभिषेक सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
| सरगुजा | कमलभान सिंह मरावी | भारतीय जनता पार्टी |
| जांजगीर | कमला देवी पाटले | भारतीय जनता पार्टी |
| महासमुन्द | चंदूलाल साहू | भारतीय जनता पार्टी |
| कोरबा | डॉ॰ बंशीलाल महतो | भारतीय जनता पार्टी |
| बस्तर | दिनेश कश्यप | भारतीय जनता पार्टी |
| रायपुर | रमेश बैस | भारतीय जनता पार्टी |
| बिलासपुर | लखन लाल साहू | भारतीय जनता पार्टी |
| कांकेर | विक्रम उसेंडी | भारतीय जनता पार्टी |
| रायगढ़ | विष्णु देव साय | भारतीय जनता पार्टी |
| दुर्ग | ताम्रध्वज साहू | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
Updated on:
10 Mar 2019 08:03 pm
Published on:
10 Mar 2019 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
