1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब आप PAN Card पर भी बेहद आसानी से ले सकते हैं LOAN, यह है प्रक्रिया

वित्‍तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे आसान तरीका पर्सनल लोन पाने का रहता है. ऐसा अक्‍सर देखा गया है कि बैंक में पर्सनल लोन का आवेदन करने और लोन की राशि पाने के लिए खासी मशक्‍कत करनी पड़ती है. इन मुश्किलों से बचने का आसान तरीका है अपने पैन कार्ड के जरिये पर्सनल लोन लेना.

2 min read
Google source verification
pan.jpg

रायपुर. पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है. आज नौकरी से लेकर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग आदि कई जगह पर पैन कार्ड उपयोग में आता है. इसके अलावा वित्त से जुड़ी कई दूसरी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भी पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है.वहीं क्या आपको पता है कि पैन कार्ड पर भी लोन मिलता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.

आप में से बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि पैन कार्ड पर पर्सनल लोन का लाभ भी उठाया जा सकता है. देश में ऐसे कई बैंक्स हैं, जो पैन कार्ड डिटेल्स के आधार पर आपको 50 हजार रुपये तक का पर्सनल लोन दे सकते हैं. हालांकि, बैंक आपकी क्षमता के आधार पर कर्ज की राशि को कम या ज्यादा कर सकता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

इस तरह उठाए फायदा
पैन कार्ड पर बैंक अधिकतम 50 हजार रुपए का पर्सनल लोन देते हैं. खास बात ये है कि बैंक बिना कोई चीज गिरवी रखे ये लोन दे देते हैं. लोन देने से पहले बैंक ग्राहक का सिबिल स्कोर चेक करता है. सिबिल स्कोर से पता चलता है कि ग्राहक का लोन रिटर्न करने का रिकॉर्ड कैसा है. जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर अच्छा होता है, बैंक उन्हें ही पैन कार्ड पर पर्सनल लोन की सुविधा देते हैं. सिबिल स्कोर कम से कम 700 होना चाहिए. यहां ये गौर करने वाली बात है कि पर्सनल लोन का ब्याज होम लोन, कार लोन के मुकाबले ज्यादा होता है.

यह हैं आवश्यक दस्तावेज़
अगर आप पैन कार्ड पर पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो उसके लिए बैंक आपसे कुछ दस्तावेज मांगता है. इन दस्तावेजों को जमा करने के बाद ही लोन अप्रूव हो पाता है. इनमें सबसे जरूरी है वर्क एक्सपीरियंस. ग्राहक के पास कम से कम दो साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए. इसके अलावा इनकम प्रूफ और बैंक स्टेटमेंट भी बैंक द्वारा मांगी जाती है.

बैंक से अप्रूव होने के बाद रकम सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है. पैन कार्ड से मिले बैंक लोन तो अधिकतम 5 साल तक जमा किया जा सकता है. साथ ही ग्राहक की उम्र 21 साल से लेकर 60 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदनकर्ता की मासिक आय कम से कम 15 हजार रुपए होनी चाहिए.

किसी कोलैटरल की जरूरत नहीं
पैन के आधार पर लोन लेने के लिए उपभोक्‍ता को बैंक के पास किसी कोलैटरल रखने की जरूरत नहीं पड़ती. यानी बैंक बिना कुछ गिरवी रखे ही आपको पर्सनल लोन दे देते हैं. हालांकि, पैन कार्ड पर मिलने वाला पर्सनल लोन भी असुरक्षित लोन की कैटेगरी में आता है और यही कारण है कि बैंक इसके जरिये बहुत बड़ी राशि के लोन को मंजूरी नहीं देते हैं.