Murder Case: थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। महिला की हत्या उसी के पति ने ही की थी। घटना ग्राम छतौद में हुई थी। मृतिका नवविवाहिता होने के साथ 7 माह की गर्भवती थी। शारीरिक संबंध के लिए मना करने पर आरोपी पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी का खून लगा टी-शर्ट जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया है।