
Husband killed Wife In Raipur : खमतराई इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस को घटना की जानकारी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक भनपुरी के रामेश्वर नगर निवासी राधेश्याम वर्मा रात करीब 9 बजे अपने घर पहुंचा। घर में उसकी 29 वर्षीया पत्नी काजल वर्मा से विवाद हो गया। उसे शक था कि काजल का किसी और से संबंध है। इसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। इससे काजल की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव फर्श पर ही पड़ा था।
इसके बाद राधेश्याम ने अपने कपड़े साफ किए। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वह खमतराई थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और मौके पर पहुंची।घटना स्थल पर महिला का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
Published on:
12 Jan 2024 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
