
Raipur News: रायपुर जिलें में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। माफिया और कोचिया बिना डर के होटल, ढाबा और घरों से अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। जिसकी विभाग के पास लगातार शिकायत भी आ रही है। इसको लेकर अब विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में पिछले एक साल 2025-26 में अलग-अलग मामलों में 3333 केस दर्ज किए गए हैं। जो कि 2024-25 की तुलना में 6.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वहीं अलग-अलग कुल मामलों से विभाग को 45 लाख 87 हजार 669 रुपए का राजस्व मिला।
आबकारी विभाग द्वारा समय-समय पर छापेमारी, जब्ती और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों पर त्वरित जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
इसके बावजूद चुनौती बनी हुई है। अवैध शराब का नेटवर्क अक्सर स्थानीय स्तर पर छोटे विक्रेताओं (कोचिया) के माध्यम से संचालित होता है, जिससे इसे पूरी तरह खत्म करना मुश्किल हो जाता है। जब तक लगातार निगरानी, जन जागरूकता और कड़े दंडात्मक उपाय एक साथ लागू नहीं होंगे, तब तक इस पर पूर्ण नियंत्रण पाना कठिन रहेगा।
रायपुर आबकारी उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहाविभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों पर भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। पिछले एक साल में अलग-अलग मामलों में 3333 केस दर्ज किए गए हैं।
अब शराबी ड्राइवरों पर हाईटेक शिकंजा
सड़क पर लापरवाही और नशे में ड्राइविंग को रोकने के लिए बिलासपुर पुलिस अब पूरी तरह हाईटेक मोड में आ गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एडवांस्ड ब्रीथ एनालाइजर मशीनों का इस्तेमाल शुरू किया जा रहा है। खास बात यह है कि अब ड्राइवर को फूंक मारने की भी जरूरत नहीं होगी, सिर्फ गंध से ही शराब की मात्रा का पता लगाया जा सकेगा। पढ़े पूरी खबर
क्लब पार्टी में शराब परोसती दिखी इन्फ्लुएंसर
रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित एक नाइट क्लब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देर रात चल रही एक पार्टी का दृश्य दिखाई दे रहा है, जिसमें एक इन्फ्लुएंसर खुद युवतियों को शराब परोसती नजर आ रही है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसके सामने आने के बाद इलाके में चर्चा और विवाद का माहौल बन गया है। पढ़े पूरी खबर
Published on:
21 Apr 2026 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
