21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Suicide: शादी के लिए दबाव बनाने से थी परेशान, प्रेमिका ने प्रेमी के घर लगाई फांसी

CG Suicide: दोनों के बीच रात करीब 2.30 बजे तक इसी बात को लेकर विवाद होता रहा। इस दौरान मेहफूज के घर उसकी बहन थी। अन्य परिजन बाहर थे। विवाद शांत होने पर कविता दूसरे कमरे में गई और फांसी लगा ली।

2 min read
Google source verification
CG Suicide: शादी के लिए दबाव बनाने से थी परेशान, प्रेमिका ने प्रेमी के घर लगाई फांसी

CG Suicide: रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक युवती ने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जान देने वाली युवती से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक गुढि़यारी निवासी कविता का करीब 7 साल से टिकरापारा के महफूज खान से प्रेम संबंध था। मेहफूज उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। कविता रविवार की रात मेहफूज के घर पहुंची। दोनों के बीच रात करीब 2.30 बजे तक इसी बात को लेकर विवाद होता रहा। इस दौरान मेहफूज के घर उसकी बहन थी। अन्य परिजन बाहर थे। विवाद शांत होने पर कविता दूसरे कमरे में गई और फांसी लगा ली। सुबह मेहफूज को इसकी जानकारी हुई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, कविता के परिजनों ने मेहफूज पर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। टिकरापारा पुलिस ने मेहफूज के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

इससे सम्बंधित और भी खबरें

घर में फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी

छत्तीसगढ़ के Kawardha district से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में एक दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पढ़े पूरी खबर

लॉ स्टूडेंट ने की आत्महत्या

शहर के कोनी क्षेत्र स्थित रिव्हर व्यू कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय लॉ की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रायगढ़ निवासी सृष्टि गुप्ता के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की सुबह छात्रा के परिजनों ने उसे फोन किया था। इस दौरान पढ़ाई को लेकर उसे डांट लगाई गई थी, जिससे वह काफी व्यथित बताई जा रही थी। पढ़े पूरी खबर