24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लास्टिक खरीदने की आड़ में जिले के आउटर में चल रहा है ये गन्दा काम, रसूखदारों का मिल रहा है सपोर्ट

* कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नही हो रही है कार्रवाई, जिले के उद्योगों को चपत लगा रहा कच्चे लोहे का अवैध कारोबार, पनप रहे हैं जिले में अवैध लोहा माफिया
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 8 Jul 2019, 8:04 AM IST

police

प्लास्टिक खरीदने की आड़ में जिले के आउटर में चल रहा है ये गन्दा काम,रसूखदारों का मिल रहा है सपोर्ट

रायपुर। पड़ोसी राज्यों और जिलों से रायपुर के कारोबारियों द्वारा मंगवाया जा रहा कच्चे लोहे की कटिंग आउटर इलाकों में धड़ल्ले से चल रही है। अवैध लोहा माफिया ट्रक चालकों से सेटिंग कर कच्चा लोहा और उनसे बने सामान को बीच रास्ते में उतारकर कारोबारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

अवैध कारोबारियों को रसूखदारों का संरक्षण है, जिस वजह से पुलिस इन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर पाती और आरोपी जेल से छूटने के बाद खुलेआम इस कारोबार को अंजाम दे रहे है। कारोबारी इन लोहा माफिया के कारनामों से परेशान है। पुलिस से लेकर कलेक्टर तक इन आरोपियों की शिकायत पिछले दिनों राजधानी रायपुर में की गई है। शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है। जिले के कारोबारी इन आरोपियों से परेशान है और ये आरोपी धडल्ले से अपने कारोबार को बढ़ा रहे है।

प्लास्टिक खरीदने की आड़ में कारोबार
जिले के लोहा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई ना हो इसलिए आरोपी प्लास्टिक और रद्दी खरीदने का गुमास्ता बनाकर अपने कारोबार को अंजाम देते है। पुलिस जब इन आरोपियों के ठिकाने में पहुंचती है, तो दस्तावेज दिखाकर पुलिसकर्मियों को भी ये आरोपी गुमराह कर देते है। कई आरोपियों को पुलिसकर्मी लोहा खरीदी के मामलें में जेल भेज चुके है, लेकिन आरोपी फर्जी दस्तावेजों के सहारे कुछ माह में छूट जाते है और फिर ट्रक चालकों की मिली भगत से कारोबार को अंजाम देना शुरु कर देते है।


सुबह 4 बजे से 10 बजे तक का खेल
पीड़ित फैक्ट्री संचालकों की माने तो लोहा माफियाओं द्वारा सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक कारोबार को अंजाम दिया जाता है। अंधेरे की आड़ में ड्राइवर की मदद से आरोपी बीच रास्ते में पिग आयरन और रॉ मटीरियल अपनी गाडिय़ों में उतारते है और उनको गाडिय़ों के माध्यम से अपने ठिकाने पहुंचा देते है। कुछ लोहा माफियाओं ने इस अवैध कारोबार को अंजाम देने के लिए कर्मचारियों की बड़ी फौज रखी है। जो काम के दौरान चौक चौराहों में खड़े होकर आने जाने वाले लोगों की निगरानी करते है और खतरे का अंदेशा होने पर अपने साथियों को सूचना देकर उनको मौके से फरार करवा देते है।

इन इलाको में चल रहा कारोबारी
पत्रिका के पास मौजूद सूचना और वीडियो के मुताबिक जिले के आउटर में स्थित सभी थानाक्षेत्रों में लोहा की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त का कारोबार चल रहा है। जानकारों की माने तो आमानाका थानाक्षेत्र के चंदनडीह इलाके में इरफान कुरैशी, हैप्पी ढाबा के पास राकेश साहू, कबीर नगर थानाक्षेत्र स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सरोज सिंह, झाबक पेट्रोल पंप के पास सोनू सिंह, उरला थानाक्षेत्र में रिंग रोड़ तालाब के पास गोपाल, मंदिर हसौद में मेहरबान और नरेंद्र लंगड़ा, धरसींवा थानाक्षेत्र में पुनीत कुमार, खमतराई थानाक्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में पप्पू कुमार और मोटू साव।


जिस कारोबारी की आप बात कर रहे हो, कुछ दिन पहले उस पर कार्रवाई की थी। आरोपी फिर लोहा खरीदने का काम कर रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगा।
रमाकांत साहू, निरीक्षक, आमानाका थाना
-----
मुझे जानकारी नहीं है। टीआई साहब ट्रेनिंग के लिए दिल्ली गए है। मैं आज ही इंचार्ज बना हूं। जिन कारोबारी की आप बात कर रहे है, उन्हें मैं दिखवा लेता हूं।
सचिन सिंह, प्रभारी, उरला थाना
-------

मैने कुछ दिनों पहले सूचना पर कारोबारी की दुकान चेक की थी, लेकिन वहां सामान नहीं मिला। उसके पास गुमास्ता है। दोबारा जांच कर कारोबारी पर कार्रवाई करूंगा।
मनीष सिंह परिहार, निरीक्षक, मंदिर हसौद
------

इलाके में अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कुछ दिन पहले भी हमने आरोपियों पर कार्रवाई की थी, फिर दिखवा लेता हूं।
नरेंद्र बंछोर, निरीक्षक, धरसींवा
-----

इलाके में अवैध काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। आप मुझे आरोपियों का नाम और जानकारी भेजिए हम कार्रवाई करेंगे।
शिवानंद तिवारी, निरीक्षक, कबीर नगर

-----
आप जानकारी मुझे दे कार्रवाई करूंगा
किसी भी तरह का अवैध कारोबारी रेंज में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप ट्रकों से लोहा खरीदने वाले कारोबारियों का नाम मुझे बताए सभी पर कार्रवाई करूंगा।
आनंद छाबड़ा, आईजी, रायपुर रेंज

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
खबरों पर बने रहने के लिए Download करें Hindi news App .