
Weather Alert: राजधानी में बीते साल की गर्मी का रेकाॅर्ड 13 मार्च को ही टूट गया। जबकि बीते वर्षों का आंकड़ा देखें तो 28 से 31 मार्च के बीच में पारा 38 के आसपास पहुंचता रहा है। इस माह 15 दिन पहले ही गर्मी की तेजी बढ़ गई है। इससे साफ है इस बार मार्च में ही गर्मी अपना रेकाॅर्ड तोड़ने को तैयार है।
बुधवार को रायपुर जिले के तिल्दा का पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेशभर में सबसे अधिक रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन दिनों तक गर्मी में राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 3 दिन बाद प्रदेश में पारा दो से तीन डिग्री तक कम हो सकता है। प्रदेश में मौसम का रुख में बदलाव जारी है। ठंडी हवा, वर्षा और ओलावृष्टि के बाद तापमान में वृद्धि होती जा रही है। पूर्वी हवाएं चलने से (Rain) धूप में चुभन तेजी से बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूरी तरह शुष्क होने से दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है। धूप में चुभन बढ़ने से प्रदेश में गर्मी की दस्तक का भी एहसास होने लगा है।
16 से 20 मार्च तक होगी बारिश
IMD Update's: मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के मुताबिक 16 मार्च से 20 मार्च के बीच प्रदेश में वर्षा होने की संभावना बनी हुई। पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 66 डिग्री पूर्व से 28 डिग्री उत्तर तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी ओडिशा से पूर्व-मध्य अरब सागर तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर (India Meteorological Department) ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में अधिकतम तापमान अपनी चरम स्थिति में पहुंच चुका है। प्रदेश में 14 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अभी लगातार बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग की मानें तो गर्मी का प्रभाव अब धीरे-धीरे और बढ़ने लगेगा। मार्च का दूसरा सप्ताह बीत चुका है। दक्षिण भारत में तापमान बढ़ने लगा है। अभी तापमान में वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं। यही वजह है कि (Western disturbance) प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।
रायपुर में बीते 10 साल का तापमान
31 मार्च 2014 - 40.3
28 मार्च 2015 - 39.6
26-27 मार्च 2016 - 39.6
30 मार्च 2017 - 41.6
31 मार्च 2018 - 40.4
31 मार्च 2019 - 40.5
28 मार्च 2020 - 37
30 मार्च 2021 - 41.2
31 मार्च 2022 - 41.6
31 मार्च 2023 - 37.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
Published on:
14 Mar 2024 10:20 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
