
Bhubaneswar-Kolkata flight will start from Bastar: बस्तर में हवाई सेवाओं का विस्तार लगातार हो रहा है। दो दिन पहले ही जगदलपुर से दिल्ली की फ्लाइट शुरू हुई है। इस बीच अब यहां से भुवनेश्वर वाया कोलकाता की फ्लाइट भी शुरू करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बताया कि कोलकाता तक हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास हमारी ओर से चल रहे हैं।
Bastar to Bhubaneswar flight will start: उन्होंने कहा कि अगर हम अपने प्रयास में सफल होते हैं तो दिल्ली के बाद कोलकाता दूसरी मेट्रो सिटी होगी जिससे बस्तर जुड़ जाएगा। बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना के बाद होते औद्याेगिक विकास और यहां की बढ़ती आबादी की मांग को देखते हुए सरकार लगातार बस्तर को हवाई सेवा से जोडऩे की दिशा में काम कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि यात्रियों को यहां के लिए सस्ती टिकट मिल सके।
Updated on:
14 Mar 2024 09:28 am
Published on:
14 Mar 2024 09:28 am
