
राजनांदगांव-दुर्ग में बारिश, आज प्रदेश के उत्तरी जिलों ओला गिरने की आशंका
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज : अंबिकापुर में सबसे कम ७.१ डिग्री तापमान रहा
- सरगुजा, बिलासपुर, कवर्धा और बेमेतरा जिले में गरज-चमक के साथ हो सकती है आज बारिश
रायपुर.
पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को पूरे प्रदेश में रहा। राजनांदगांव में १२ मिमी बारिश दर्ज की गई तो दुर्ग में हल्की बारिश हुई। रायपुर और माना में भी कुछ जगहों पर बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए चेतावनी जारी की है। जिसमें खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तो कुछ जिलों में एक- दो स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ हिमालय डिवीजन में प्रवेश कर चुका है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में मंगलवार को ठीक-ठाक बारिश के आसार है। बस्तर डिवीजन में इसका असर कम रहेगा। बुधवार को भी उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसका आंशिक असर रहेगा।
दिनभर रही ठिठुरन वाली ठंड
राजधानी समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से सोमवार को लोगों ने दिनभर ठिठुरन वाली ठंड महसूस की। सुबह जरूर पांच-दस मिनट के लिए धूप निकली रही। इसके बाद दिनभर काले बादल छाए रहे। राजधानी रायपुर में कुछ जगहों पर हल्की बौछारें भी पड़ीं। शाम को कुछ जगहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाने का प्रयास भी करते दिखे।
तापमान में ९ डिग्री तक गिरावट
दिनभर काले बादल छाए रहने और ठंड में बढ़ोत्तरी होने से दिन के तापमान में ९ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान २२.१ डिग्री रहा, जो सामान्य से सात डिग्री कम था। इसी तरह रात का तापमान १५.४ डिग्री रहा। जो सामान्य था। राजनांदगांव में दिन के तापमान में नौ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। यहां दिन का तापमान १८.० डिग्री रहा। इसी तरह दुर्ग में दिन के तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट रही। यहां अधिकतम तापमान २०.४ डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान (न्यूनतम) अंबिकापुर में ७.१ डिग्री दर्ज किया गया।
कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- २२.१- १५.४
बिलासपुर- २५.४
पेंड्रारोड- २५.०- ८.१
अंबिकापुर- २२.०-७.१
जगदलपुर- २८.७-१४.८
दुर्ग- २०.४- १२.४
राजनांदगांव १८.०- १३.४
Published on:
03 Feb 2020 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
