
IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report
IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Match in Raipur) के बीच दूसरा डे-नाइट वनडे मैच 21 जनवरी 2023 को नवा रायपुर (IND vs NZ Match in Raipur) स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैदान में कुल 10 पिच हैं, जिनमें से 1, 2 और 8 नंबर की कॉर्नर पिच को दोनों टीमें के अभ्यास के लिए तैयार किया गया है। वहीं, सेंट्रल पिच मैच के लिए तैयार की जा रहीं।
रायपुर में 21 जनवरी को होने वाले भारत-न्यूजीलंैड सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले के टिकट की बुकिंग 18 जनवरी से फिर शुरू होने जा रही है। दूसरे फेज में दर्शक पेटीएम पर बुधवार की शाम 4 बजे से टिकट बुक कर सकेंगे। लगभग 8 से 10 हजार जनरल गैलरी के टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसमें लगभग सभी 500, 1000, 1250 और 1500 रुपए की कीमत वाली टिकट शामिल हैं। भारत-न्यूजीलैंड के बीच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में यह मैच दोपहर 1.30 बजे से डे नाइट खेला जाएगा।
रायपुर की पिच की बात करें तो इसे बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां बैटर्स को गति और उछाल दोनों ही मिल सकती है और इस वजह से गेंद बल्ले पर ठीक से आकर लगेगी। BCCI ने हिमाचल प्रदेश से पिच क्यूरेटर सुनील चौहान को आब्र्जवर के रूप में रायपुर भेजा है। उनके स्टेडियम पहुुंचते ही मैदान की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी दी गई है। तेज विकेट रखने के लिए पिच में थोड़ा घास रहेगी। पहली बार हो रहे मैच को देखते हुए बल्लेबाजी सपोर्टिंग पिच रखी जाएगी, जिससे दर्शकों को अधिक चौके-छक्के देखने को मिले और वे भरपूर मनोरंजन कर सकें।
India squad for New Zealand series:
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन व केएस भारत (विकेटकीपर/बल्लेबाज), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, डग ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, एच शिप्ली।
Published on:
18 Jan 2023 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
