25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से शुरू हुआ इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक, अब डाकिया आएगा आपके घर बैंक की सुविधाएं लेकर

अब डाकिया आपके घर तक बैकिंग सुविधाएं पहुंचाएगा। डाकिया आपका अकाउंट भी खोलेगा और उसमें पैसे भी जमा करवाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Sep 2018, 1:50 PM IST

post office

आज से शुरू हुआ इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक, अब डाकिया आएगा आपके घर बैंक की सुविधाएं लेकर

बालोद/रायपुर. आज यानि 1 सितंबर से पूरे देश में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक की शुरुआत की गई। जिससे अब पोस्ट ऑफिस अकाउंट होडर्स भी बैंकिंग सुविधाओं उठा सकते है। अब डाकिया आपके घर तक बैकिंग सुविधाएं पहुंचाएगा। डाकिया आपका अकाउंट भी खोलेगा और उसमें पैसे भी जमा करवाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को वित्तीय मुख्यधारा से जोड़ना है।

इस योजना के अंतर्गत देश के हर जिले में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक की एक शाखा होगी। 3 लाख से ज्यादा डाकियों के जरिए लोगों को घर तक बैंकिंग की सुविधाएं पहुंचाई जाएगी। जिन ग्राहकों को पहले से ही पोस्ट ऑफिस में खाता है, उन्हें यह सुविधा स्वतः ही मिल जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक विश्व का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क होगा जो विशेषत: ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान देगा।

आइपीपीबी द्वारा तीसरे पक्ष की तरफ से भी कई वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें छोटे कर्ज, बीमा, निवेश और डाकघर बचत खाता शामिल हैं। इसके साथ ही डाकिये के पास पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन होगी जिससे ग्राहक मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, बिजली, पानी एवं गैस आदि के बिल सहित बीमा आदि की किश्तों का भी भुगतान कर सकेंगे।

उपसंभागीय निरीक्षक डाक बालोद आशीष मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 125 डाक शाखा हैं। इन डाक शाखाओं में लगभग एक लाख से ज्यादा खाताधारक हैं। अब इन्हें लेन देन करने बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि वे इन डाक शाखाओं से भी लेनदेन कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक फिलहाल अभी बालोद जिले की पांच डाक शाखाओं में यह सुविधा होगी, जिसमे बेलमांड, दूधली और दो अन्य डाक शाखा शामिल हैं। अब इन खाताधारकों को एटीएम की तरह ही क्यूआर कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड से सिर्फ अपने अंगूठे के निशान से लेन देन कर सकते है।

योजना के अनुसार इस योजना में वृद्ध और दिव्यांगों का खास ख्याल रखा गया है। कोई दिव्यांग व अधिक उम्र के वृद्ध नजदीकी डाक शाखा में नहीं आ पा रहे हैं तो डाकिया अपना एंड्राइड मोबाइल फोन लेकर उनके पास पहुंचेगा। उनके क्यूआर कार्ड से उसे पैसे का लेन देन करेगा। इसमें सिर्फ अंगूठे का निशान मिलना जरूरी है। इसके लिए सेवा शुल्क ही लगेगा।

उपसंभागीय निरीक्षक डाक बालोद आशीष मिश्रा ने बताया कि इस योजना को बेहतर बनाने के लिए जिले के 125 डाकिये को एंड्राइड मोबाइल उपलब्ध कराया जाएगा। इस मोबाइल में एप्लीकेशन को लोड करेंगे और फिर डाक शाखा से ही खाताधारको से लेन देन करेंगे।