13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्लांट, मात्र इतने रुपये में मिलेगा पानी

CG News: भीषण गर्मी में रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। Indian Railway जल्द ‘रेल नीर’ प्लांट शुरू करने जा रहा है, जिससे सस्ता पानी फिर मिलेगा। आखिर यात्रियों को यह पानी कितने रुपये में मिलेगा, आइए जानते हैं...

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

हिमांशु शर्मा

Apr 13, 2026

फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्लांट (फोटो सोर्स- AI)

फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्लांट (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर @हिमांशु शर्मा। Indian Railway: भीषण गर्मी की आहट के साथ ही रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। आईआरसीटीसी बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित रेल नीर प्लांट को इसी महीने दोबारा शुरू करने जा रहा है। पिछले डेढ़ साल से बंद पड़े इस प्लांट के चालू होने से यात्रियों को फिर से मात्र 14 रुपए में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। अब तक छत्तीसगढ़ के स्टेशनों पर पानी की सप्लाई नागपुर स्थित रेल नीर प्लांट से की जा रही थी।

नागपुर प्लांट की क्षमता रोजाना 6,000 पेटी उत्पादन की है, लेकिन गर्मी के कारण वहां पानी की मांग अत्यधिक बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए नागपुर प्लांट ने स्पष्ट कर दिया है कि 14 अप्रैल के बाद वह छत्तीसगढ़ में पानी की सप्लाई नहीं कर पाएगा, क्योंकि उसे अपने मंडल की जरूरतों को प्राथमिकता देनी है।बिलासपुर प्लांट की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 72 हजार बोतल (6,000 पेटी) है। इसके पुनः चालू होने से न केवल छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ जैसे स्टेशनों, बल्कि रांची, टाटानगर और धनबाद जैसे पड़ोसी राज्यों के स्टेशनों तक भी किफायती दर पर शुद्ध जल की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

मजबूरी में निजी कंपनियों को फायदा

रेल नीर की अनुपलब्धता का सीधा लाभ वर्तमान में निजी कंपनियों को मिल रहा है। आपूर्ति ठप होने के बाद रेलवे ने यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए किनले, शिवनाथ, शिवा, ओटू-ड्रॉप्स और ब्लू जैसी पांच निजी कंपनियों से अनुबंध किया है। हालांकि, रेलवे ने इन कंपनियों को रेल नीर की कीमत (14 रुपए) पर ही पानी बेचने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

अवैध वेंडर कर रहे वसूली

रेल नीर का संकट अवैध वेंडरों के लिए कमाई का जरिया बन गया है। रेल नीर की बोतल जहां 14 रुपए में मिलती है, वहीं निजी ब्रांड के पानी की एमआरपी बाजार में 20 रुपए है। यात्री जानकारी के अभाव और मजबूरी में इन वेंडरों को 20 रुपए चुका रहे हैं। रेलवे प्रशासन के कड़े निर्देशों के बावजूद स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध वसूली का खेल जारी है।

मांग और क्षमता का गणित

आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर और बिलासपुर मंडल में रोजाना औसतन 1,600 पेटी रेल नीर की खपत होती है। इसमें रायपुर में 700 और बिलासपुर में 900 पेटी की जरूरत पड़ती है। गर्मी के दिनों में यह मांग 30 प्रतिशत तक बढ़कर 2,000 पेटी से अधिक हो जाती है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास को रफ्तार, 51 हजार करोड़ से इन परियोजनाओं पर हो रहा काम, देखें- भारतीय रेलवे में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इससे आने वाले वर्षों में यात्रियों की सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था और माल ढुलाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे बजट में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है… पूरी खबर पढ़े