ताबीर हुसैन @ रायपुर। पिछले साल अक्षय कुमार की मूवी पैडमैन ने न सिर्फ सफलता के रेकॉर्ड बनाए बल्कि समाज हाईजीन का मैसेज के साथ इस विषय पर चर्चा का स्वस्थ माहौल भी बनाया। इन दिनों दिल्ली एनसीआर में पारली के जलने से पॉल्यूशन की खबरें सुर्खियों में है। ऐसे में एग्री वेस्ट से हाईजीन मेंस्ट्रुल प्रोडक्ट की शुरुआत एक महिला ने की है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की इंक्यूबेटर सुमिता पंजवानी ने पैरे से सेनेटरी नेपकीन बनाने का आइडिया इजाद किया है। हालांकि इनका प्रोजेक्ट अभी प्रोटोटाइप है। ग्रांट मिलते ही इसकी कमर्शियल शुरुआत हो जाएगी। सुमिता धमतरी की रहने वाली है। उन्होंने फूड एंड न्यूट्रिशियन में एमएससी किया है।