
आश्रम में बुद्धिवर्धक अभिषेक
Chhattisgarh News: रायपुर। सावन माह में शंकाराचार्य आश्रम बोरियाकला में भगवान भोलेनाथ का जगद्गुरु शंकराचार्य वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय के विद्यर्थियों द्वारा बुद्धिवर्धक अभिषेक चल रहा है। विद्यालय के छात्र उत्साह के साथ भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।
गुरुवार को छात्रों ने विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक के साथ भगवान शिव का दीपार्चन भी किया। शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख डॉ इन्दुभवानन्द महाराज ने बताया, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रवण नक्षत्र के स्वामी श्री विष्णु हैं। श्रवणो वो विष्णु: विष्णु का मास होने के कारण भगवान शिव को यह मास अत्यंत प्रिय है। भगवान शिव की आराधना भगवान विष्णु करते हैं और विष्णु की आराधना (CG Hindi News) शिवजी करते हैं। जो अपने आराध्य को प्रिय होता है, वह उनके सेवक को भी प्रिया होना चाहिए। इसी भाव से प्रभावित होकर भगवान शिव सावन को पसंद करते हैं।
विलक्षणता यह है कि सावन में पुरुषोत्तम मास की प्राप्ति हुई। यह अत्यंत उत्तम योग है। यह मास हरिहर योग बना रहा है। इस मास में भगवान विष्णु का भगवान शिव दोनों की पूजन का बड़ा विशेष महत्व है। हरिहर अर्चन की पुण्य का फल इस मास में प्राप्त होता है।
Published on:
11 Aug 2023 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
