8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्ण कर्जमाफी और शराबंदी को लेकर जनता कांग्रेस करेगा विधानसभा का घेराव

बैठक में जकांछ के प्रत्याशियों ने बसपा के साथ गठबंधन को लेकर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं की वजह से कई जगह हार का सामना करना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Jan 2019, 10:01 PM IST

Chhattisgarh news

पूर्ण कर्जमाफी और शराबंदी को लेकर जनता कांग्रेस करेगा विधानसभा का घेराव

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का युवा विंग 18 फरवरी को पूर्ण कर्जमाफी और पूर्ण शराबंदी को लेकर विधानसभा का घेराव करेगा। यह फैसला सोमवार को पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में विधानसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। बैठक में जकांछ के प्रत्याशियों ने बसपा के साथ गठबंधन को लेकर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं की वजह से कई जगह हार का सामना करना पड़ा।

बैठक को संबोधित करते हुए अजीत जोगी ने कहा, आने वाले लोकसभा चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमने जो शपथ पत्र में वादे किए थे उसे जनता ने स्वीकारा जिसके कारण कांग्रेस को भी उन्ही वादो को अपने घोषणा पत्र में सम्मिलित करना पड़ा। अब हम सरकार पर पूरा दबाव बनाएंगे, कि वे उन वादों को पूरा करें। बैठक में विधायक रेणु जोगी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बैठक में विधायक धर्मजीत सिंह, देवव्रत सिंह, प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक अमित जोगी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।