इसके साथ ही हर्श कुमार ने एआईआर- 259, पृथ्वी देवांगना ने 946, प्रद्युन गोंडुले ने 1030 तथा तनीशा अग्रवाल 2407, श्रीसंत कुमार मोहराना 2501, पलाश वर्मा 3068, आर्यन सिंह 4930 और मोनिक मालीवाल 5009 ने आल इंडिया रैंक प्राप्त की है। एलन रायपुर से 3 स्टूडेंट्स टॉप 300 और 31 स्टूडेंट्स टॉप 15,000 में रैंक लेकर आए हैं। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा ने लगातार दूसरे वर्ष क्लासरूम प्रोग्राम से आल इंडिया टॉपर दिया है। कोटा निवासी छात्र राजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है।