6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच के रहना इन स्मार्ट चोरों से, ग्राहक बनकर पहुंची महिलाओं ने पलक झपकते जेवर किया पार

- राजधानी में उठाईगिरी करने वाली महिलाओं के गैंग ने फिर ठगी की - ग्राहक बनकर दुकानदार का ध्यान भटकाया, फिर जेवर लेकर हुए फरार

2 min read
Google source verification
smart_thieves_news.jpg

रायपुर. उठाईगिरी करने वाली महिलाओं के गैंग (Smart Thieves) ने फिर ठगी की। एक सराफा दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची और दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के जेवर चुरा लिए। इसके बाद फरार हो गई। सीसीटीवी के फुटेज चेक करने के बाद दुकान संचालक को ठगी की जानकारी हुई। इसकी शिकायत पर कबीर नगर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें: मंत्री के नाम 16 लाख ऐंठने वाले कांग्रेस नेता हलीम खान पर मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी ज्वैलर्स में सुबह करीब 11.30 बजे दो महिलाएं पहुंची। एक महिला ने अपने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था। दुकान में संचालक मनोज सोनी थे। महिलाओं ने उन्हें सोने की नोचपीन दिखाने के लिए कहा। उन्होंने नोचपीन दिखाया। इसके बाद एक महिला और अन्य जेवर दिखाने के लिए कहने लगी। बार-बार अलग-अलग गहने दिखाने कहने लगी। इस बीच दूसरी महिला ने एक नोचपीन और सोने के टॉप्स अपने पर्स में रख लिया।

इसके बाद दोनों बिना कोई जेवर खरीदे निकल गईं। कुछ देर बार दुकान के कर्मचारी ने जेवर का मिलान किया, तो दो जेवर कम मिले। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई। फुटेज में महिला जेवर चुराते हुए नजर आई। चोरी गए जेवर कुल 75 हजार रुपए के हैं। इसकी शिकायत कबीर नगर थाने में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: 8 साल की मासूम को बहलाकर ले गया आरोपी फिर बलात्कार कर रेलवे ट्रैक पर फेंका

पहले भी हो चुकी है घटना
कबीर नगर में हुई घटना से कुछ दिन पहले सदरबाजार के सराफा दुकान में इसी तरह से तीन महिलाओं ने लाखों के जेवर पार कर दिए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया था। हालांकि एक महिला फरार हैं। महालक्ष्मी ज्वैलर्स में ठगी का तरीका भी उन्हीं महिलाओं की तरह है। इसमें भी दूसरे राज्य की महिला ठग गिरोह के शामिल होने का शक है। सीसीटीवी फुटेज के आधार महिलाओं की तलाश की जा रही है। महिलाएं रिंग रोड की ओर जाती हुई नजर आई हैं।