
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 40 किमी दूर नवापारा राजिम में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां जीजा ने अपनी पत्नी की शादीशुदा बहन से दुष्कर्म किया और आए दिन अवैध संबंध के लिए धमकी देने लगा। जीजा की धमकियों से परेशान महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जीजा के करतूतों का खुलासा महिला के सुसाइड से नोट हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला नवापारा राजिम का है। पुलिस के मुताबिक मुड़ागांव निवासी आरोपी अरविंद साहू का अपनी पत्नी की बहन से अवैध संबंध था। महिला महासमुंद के मोंगरा इलाके की रहने वाली थी।
महिला की शादी के बाद भी आरोपी उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। लेकिन महिला ने अपने जीजा को साफ इनकार कर दिया। महिला के इनकार करने के बाद भी आरोपी जीजा नहीं माना और उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि यदि वो उससे संबंध नहीं रखी तो उसके पति को जान से मार देगा। आरोपी की धमकियों से महिला डर गई और परेशान होकर अपने ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को महिला के पास सुसाइड नोट भी मिला। इस सुसाइट नोट में महिला ने अपने जीजा के गंदे हरकतों को बयां किया। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा है। आरोपी अरविंद पुलिस की हिरासत में है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published on:
05 Dec 2019 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
