
रायपुर। Recruitment of teachers in Atmanand schools : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में इच्छुक अभ्यार्थी भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://raipur.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख चार अक्टूबर निर्धारित है।
Recruitment of teachers in Atmanand schools : निकली व्याख्याता पद के लिए 12वीं, यूजी और पीजी के प्राप्तांकों के आधार पर गुणांक बनाए जाएंगे। शिक्षक के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक और बाकी पदों के लिए दसवीं और बाहरवीं में मिले अंकों के आधार पर गुणांक बनाए जाएंगे। वहीं आखिर में संविदा शिक्षकों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
अभ्यर्थी एक ही पद के लिए करें आवेदन
Recruitment of teachers in Atmanand schools : संविदा भर्ती के जरिए गणित, भौतिकी, वाणिज्य, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान विषय के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर आवेदक का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
इन स्कूलों में होगी भर्ती
जिले के पांच नए और 22 पुराने स्कूलों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला और सहायक ग्रेड-3 में 71 पदों में भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें :
Updated on:
02 Oct 2023 03:38 pm
Published on:
02 Oct 2023 03:33 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
