3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JP Nadda in CG: रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जनादेश परब कार्यक्रम में होंगे शामिल

JP Nadda in CG: केन्द्रीय मंत्री नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

cg news

JP Nadda in CG: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुँच चुके है, स्वामी विवेकानंद विमानतल से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।

केन्द्रीय मंत्री नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: JP Nadda CG Visit: 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे जेपी नड्डा, मंत्रियों के रिक्त पदों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर एयरपोर्ट पर जेपी नड्‌डा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और महिलाएं भी पहुंची हैं। लोक कलाकारों ने एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य कर जेपी नड्‌डा का स्वागत किया।

ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचें। दोपहर 3:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को करते हुए साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। शाम 5 बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। वहीं शाम 6.30 को स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवार से मुलाकात करेंगे। इन सबके बाद रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।