
congress
रायपुर. छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायकों की पार्टी के किसी भी शीर्ष नेताओं से मुलाकात नहीं हो सकी। बताया जाता है कि विधायकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) से भी समय लेने का प्रयास किया था, लेकिन समय नहीं मिला, जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया इस समय लखनऊ में है। इससे एक तरह से मोर्चाबंदी कर दिल्ली पहुंचे विधायकों का दिल टूटा है।
कुछ विधायकों के सुर भी दूसरे दिन बदले हुए नजर आए। ज्यादातर विधायक यह कहते पाए गए कि वे निजी काम से दिल्ली आए थे। एक विधायक ने तो यहां तक कह दिया है कि हमने पुनिया से मिलने का कोई समय ही नहीं मांगा है। जबकि एक दिन पहले तक रामाजनुगंज के विधायक ब्रहस्पत सिंह इस बात पर जोर देते दिखाई दिए थे। हालांकि दिल्ली गए विधायकों की हलचल दूसरे दिन भी प्रदेश में साफ दिखाई दी।
विधायकों के बोल
रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा, मैं व्यक्तिगत काम से अभी दिल्ली से बाहर आया हूं। अभी कोई बात नहीं हो पाएगी।
मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा, हमने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मिलने के लिए कोई समय नहीं मांगा था। हम शिमला भी जा सकते हैं। एक-दो दिन में वापसी होगी।
-नेताओं का लगा रहता है दिल्ली आना-जाना
15 सितंबर को मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया दिल्ली गए।
15 सितंबर को मंत्री जयसिंह अग्रवाल दिल्ली गए।
20 सितंबर को मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू व विधायक धनेंद्र साहू दिल्ली गए।
21 सितंबर को विधायक देवेंद्र यादव व मोहित राम दिल्ली गए।
22 सितंबर को मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक धनेंद्र साहू व मोहित राम दिल्ली से वापस हुए।
23 सितंबर को विधायक सत्यनारायण शर्मा, रामकुमार यादव एवं शिशुपाल शोरी दिल्ली गए।
24 सितंबर को मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से वापस आए और विधायक देवेंद्र यादव एवं मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली गए। 25 सितंबर को मंत्री कावासी लखमा दिल्ली गए एवं मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली से वापस आए।
26 सितंबर को विधायक सत्यनारायण शर्मा दिल्ली से वापस आए एवं मंत्री जयसिंह अग्रवाल दिल्ली गए
27 सितंबर को विधायक विनोद चंद्राकर व महापौर एजाज ढेबर दिल्ली गए।
28 सितंबर को महापौर एजाज ढेबर दिल्ली से वापस आए।
29 सितंबर को विधायक चंद्रदेव राय, मोहित केरकेट्टा, प्रकाश नायक, पुरुषोत्तम कुमार ,यूडी मींज, द्वारिकाधीश यादव, बृहस्पत सिंह व डॉ. विनय जायसवाल दिल्ली गए। मंत्री जयसिंह अग्रवाल दिल्ली से वापस हुए।
30 सितंबर को मंत्री और विधायक देवेंद्र यादव दिल्ली रवाना हुए।
Published on:
01 Oct 2021 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
