Kendriya Vidyalaya: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने शुक्रवार को देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के चार नए केंद्रीय विद्यालय के प्रस्ताव को शामिल किया गया है। इसके बाद अब मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा के अलावा हसौद (जांजगीर-चांपा) में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होगी।